सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के अतरौली धगवां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 27 वर्षीय एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।