अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा शुक्रवार को सुबह 11 बजे जय बाबा इंडेन गैस एजेंसी अशोकनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी संचालक को निर्देशित किया गया कि समस्त गैस कनेक्शनधारियों को घर पर ही सिलेण्डर प्रदाय किये जाएं। एजेंसी गोदाम से उपभोक्ताओं को सीधे डिलेवरी न करें। एजेंसी कार्यालय के बाहर अतिरिक्त संपर्क नंबर प्रदर्शित करें।