खेतासराय रेलवे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय धर्मा देवी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका की पहचान पोस्ट ऑफिस मोहल्ला निवासी धर्मा देवी पत्नी स्व. पतिराम यादव के रूप में हुई।