पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना के द्वारा बीते दिन अवैध शराब के विरुद्ध दो अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर कुल 25 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप साह, उम्र 30 वर्ष, पिता स्व० रघु साह, सा0 कलाम चौक, वार्ड नं0 03, थाना डगरूआ, जिला पूर्णिया निवासी को मंगलवार को शाम के लगभग 4 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।