कुशीनगर जिले के टेकुआटार–पगरा मार्ग पर गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार गांव निवासी बद्री गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूसरी बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी कसया भेजा गया।