सीकर जिले के छिंछास बस स्टैंड के पास एक बस द्वारा पिकअप को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। बुधवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज की बस ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी इस हादसे में दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई जिससे बड़ा हादसा टल गया।