लगातार चल रही रामलीला के अंतर्गत मेला समिति के तत्वावधान में मंगलवार रात 7 बजे भव्य भरत मिलाप का आयोजन किया गया। भगवान राम और भरत के मिलन के भावुक प्रसंग का मंचन होते ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दृश्य को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भावनात्मक प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।