बीएचयू के एमपी थियेटर ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ, कुलपति ने फहराया तिरंगा
Sadar, Varanasi | Jan 26, 2026 वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित एमपी थियेटर ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी रहे, जिन्होंने पूरे सम्मान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।