ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के नोहर गांव स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय काली पूजा को लेकर बुधवार को मेला के दूसरे दिन सुबह से ही आस पास के श्रद्धालुओ की भीड़ मां दर्शन व पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओ ने श्रद्धा के साथ मां काली की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओ ने सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के समीप पंडाल व गेट बनाया गया है।