गुरुग्राम जिले में गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम दोनों रेलवे ट्रैक के किनारे बैठे थे। तभी दिल्ली की तरफ से ट्रेन आती देख अचानक से पति अपनी पत्नी का हाथ छुड़ाकर ट्रैक पर आ गया, पीछे पीछे चिल्लाती हुई पत्नी आई।