कैसरगंज: फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर व अस्पताल में कराया गया भर्ती
थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला के परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर महिला को परेशान करने का आरोप लगाया है जिसके कारण महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत को देखते हुए महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।