कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा निवासी इरफान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसने बकरा पाला हुआ था, जो घर के सामने चर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और बकरे को बोरी में डालकर चोरी करके फरार हो गए। वहीं, आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।