महासमुंद: सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत पर छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ
महासमुंद 17 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कलेक्ट्रेट परिसर में सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत विषय पर छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया। प्रदर्शनी में मोदी जी के बचपन, संघर्ष, प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को सजीव चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया।