धमधा: 2 सितंबर को ग्राम मड़ियापार आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Dhamdha, Durg | Sep 1, 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 02 सितंबर 2024 को ग्राम मड़ियापार आयेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 02 सितंबर को अपरान्ह 2.23 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 2.55 बजे ग्राम मड़ियापार पहुंचेंगे। वे यहां पर अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे तक पोला महोत्सव में शामिल होंगे ।