मंझनपुर: मारपीट और धमकी देने के मामले से सम्बंधित मंझनपुर स्थित कोर्ट ने अर्थदण्ड की सज़ा सुनाई
मंझनपुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को एक पिता पुत्र को अर्थ दंड से दंडित किया है। सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 2002 में एक झगड़े के दौरान पिता पुत्र मारपीट के आरोपी बनाए गए थे। मंशाराम और शंकर लाल पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।जिसकी लगातार पैरवी चल रही थी। कोर्ट ने शुक्रवार को इन पर 15-15 सो रुपए अर्थदण्ड लगाया है।