चूरू: रेलवे स्टेशन चूरू पर जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में लावारिस मिली नाबालिग का चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने किया रेस्क्यू
Churu, Churu | Nov 9, 2024 चूरू रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में लावारिस मिली एक नाबालिग लड़की का चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के द्वारा रेस्क्यू किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला परियोजना अधिकारी पन्ने सिंह ने शनिवार करीब डेढ़ बजे जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे पुलिस से सूचना मिली कि चूरू रेलवे स्टेशन पर जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन से नाबालिग रेस्कयू किया गया।