चूरू: नगर परिषद में सभापति ने लाभार्थियों को वितरित किए एक दर्जन पट्टे
Churu, Churu | Nov 9, 2024 चूरू नगरपरिषद कार्यालय में शुक्रवार को सभापति पायल सैनी ने कृषि भूमि नियमन व अर्फोडेबल हाउसिंग पाॅलिसी के अन्तर्गत एक दर्जन लाभार्थीयो को मालिकाना हक पट्टा व कब्जा पत्र वितरित किए। सभापति पायल सैनी ने शाम करीब 6 बजे बताया कि कृषि भूमि नियमन के अन्तर्गत आवेदित प्रकरणों में जिनके दस्तावेज पूर्ण है उनको परिषद् द्वारा पट्टे दिये जा रहे है।