चूरू: चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने सादुलपुर रेलवे स्टेशन से नाबालिग का रेस्क्यू किया, परिजनों की तलाश कर रहे हैं
Churu, Churu | Nov 8, 2024 चूरू की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने शुक्रवार शाम को सादुलपुर रेलवे स्टेशन से एक 8 वर्षीय नाबालिग का रेस्क्यू किया है। नाबालिग बालक अपने बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहा है। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बालक की काउंसलिंग कर उसका सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।