अरवल: अरवल डीएम ऑफिस पर गृह रक्षा वाहिनी का 21 सूत्री मांगों के साथ प्रदर्शन, आंदोलन हुआ तेज
Arwal, Arwal | Aug 27, 2025 अरवल में बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने अपने 21 सूत्री मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। स्वयंसेवकों ने ‘समान काम के लिए समान वेतन’, महंगाई भत्ता सहित अन्य सुविधाओं की मांग की। संगठन का कहना है कि कई बार पत्र देने के बावजूद वरीय अधिकारियों ने समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की बात कही है।