कन्नौज: कन्नौज पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बस में भूला लाखों का जेवरात भरा बैग 25 किलोमीटर से बरामद किया, चेहरे पर खुशी
कन्नौज में पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश की है।सिपाही रोहित कुमार और गिरिजाशंकर ने बाइक से बस का पीछा किया। उन्होंने कन्नौज बस स्टैंड के पास बस रुकवाकर बैग बरामद कर लिया। पुलिसकर्मियों ने ज्ञानेंद्र कुमार को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वह कन्नौज पहुंचे। पुलिस ने उन्हें बैग सौंपकर सामान सौंप दिया है।इससे पीड़ित ने आभार जताया है।