धौलपुर: धौलपुर में फिर हुई बारिश
24 घंटे में हुई 9.68 इंच बारिश
जिले में 2 दिन बरसात का दौर थमने के बाद मंगलवार को शाम के समय से फिर से बरसात का दौर शुरू हो गया। जो रात भर रुक रुक कर होती रही। इसके बाद बुधवार को भी कभी हल्की तो कभी तेज दिनभर बारिश होती रही। जिससे पहले से ही जलभराव का दंश झेल रहे लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात से धौलपुर शहर के मुख्य बाजार और कॉलोनियों में भारी पानी भर गया।