बिश्रामपुर: जर्जर सड़क और बह रहे नाली के गंदे पानी से लालगढ़ पंचायत के ग्रामीण परेशान, उपायुक्त को लिखा पत्र <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ पंचायत में जर्जर सड़क व नाली का बह रहा गंदा पानी से ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र चौधरी से मिलकर पलामू उपायुक्त को एक पत्र लिखा है। ग्रामीणों ने शनिवार की शाम पांच बजे जानकारी देते हुये बताया कि लालगढ़ पंचायत में उदय मांझी के घर से नथुनी ठाकुर के घर तक सड़क व नाली नहीं होने के कारण काफी परेशानी है।