दादरी: सेक्टर-59 के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर-59 के समीप शुक्रवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ है।