गाज़ियाबाद: कोतवाली नगर पुलिस ने NCR क्षेत्र में स्नेचिंग और लूट करने वाले गिरोह के 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 41 मोबाइल बरामद
कोतवाली नगर पुलिस ने NCR क्षेत्र में स्नेचिंग व लूट करने वाले गिरोह के सोनू, आरिफ, समीर, गुड्डू, आसिफ और मुकीम नाम के 6 शातिर अभियुक्तों को शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर शनिवार शाम करीब 5 बजे पुलिस अधिकारियों ने प्रेसवार्ता करते हुए बरामद हुए माल की जानकारी दी।