गाज़ियाबाद: कोतवाली नगर पुलिस ने लूट और स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 1 अभियुक्त घायल
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने लूट और स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरिफ, गुड्डू, सोनू, समीर और आसिफ नाम के 5 शातिर अभियुक्तों बीते शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हापुड़ तिराहे के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में आसिफ के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।