मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाए जाने की मांग को लेकर पीड़िता ने एसपी से की शिकायत।
थाना कुरा क्षेत्र के ग्राम उदनाडांडा निवासी राधा देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को एसपी से शिकायत की। जिसमें उसने बताया की उसकी किशनी क्षेत्र के ग्राम दुम्हार मैं जमीन है जिस पर अवैध तरीके से कब्जा किया गया है। जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।