नवाबगंज: बाराबंकी में बस, ट्रक और कार की टक्कर, लखनऊ से गोंडा जा रही थी, 4 यात्री गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी में बुधवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। नगर कोतवाली क्षेत्र के धरसानिया मोड़ के पास लखनऊ से गोंडा जा रही एक बस सड़क किनारे खड़े मौरंग लदे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।