बेमेतरा: बिलाई गांव में अवैध शराब और मांसाहार बिक्री के विरोध में महिलाओं ने कलेक्टर से की शिकायत
मंगलवार को दोपहर 2 बजे बेमेतरा जिला के बिलाई गांव में अवैध रूप से हो रही शराब बिक्री के विरोध के महिलाएं बड़ी संख्या में बेमेतरा कलेक्ट्रेट में पहुंची। जहां कलेक्टर रणबीर शर्मा से मुलाकात कर अवैध शराब और मांसाहार बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।