इटकी में लोक आस्था का महा पर्व की तैयारी अंतिम चरण में है। चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होने वाले इस पर्व में आज का दिन विशेष महत्व रखता है। परंपरा के अनुसार, नहाय-खाय के दिन व्रती अरवा चावल, चना दाल और कद्दू की सब्जी का भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।