हसनपुरा: हसनपुरा के भीखपुर भगवानपुर में चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग, हजारों की संपत्ति जल कर राख
हसनपुरा प्रखंड एमएच नगर थाना क्षेत्र के भीखपुर भगवानपुर गांव में चूल्हे से निकली चिंगारी से घर के अंदर रखे हजारों की संपति जल कर राख हो गए हैं. आग लगी की घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह में भीखपुर भगवानपुर निवासी मीना देवी पति अचलदेव साह के घर में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से पास में रखे जलावन में आग पकड़ लिया.