मंझनपुर: भरसवा में खेत में पटा कुआं बना हादसे की वजह, शौच के लिए गई वृद्धा गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरसवा गांव में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया है। गांव निवासी तिजिया देवी (75) पत्नी स्वर्गीय पितई शौच के लिए खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान खेत में मौजूद पटा हुआ कुआं नजर न आने के कारण वह उसमें गिर गईं। कुएं में गिरने से वृद्धा का दाहिना पैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसमें फ्रैक्चर होने की पुष्टि चिकित्सकों ने की है।