मकर संक्रांति पर्व के सुअवसर बुधवार सुबह 11बजे से ग्राम पंचायत झुपेल,गणाऊ, नवाखेड़ा, प्रतापनगर, सामरिया के मध्य मैं स्थित पहाड़ पर मादाथाल धूनी धाम दर्शनीय पर्यटन स्थल पर विशाल धार्मिक व मेले का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने दर्शन लाभ लिया। वहां धाम पर सभी साधु संतों व भक्तजनों,श्रृद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया और धूनी धाम पर नारियल हवन किया गया।