आरा: सलेमपुर घाट के समीप गंगा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 6, 2024 धोबहा ओपी के सलेमपुर घाट के समीप गंगा में डूबने से एक व्यक्ति मौत हो गई। मृतक की पहचान धोबहा ओपी के अगरसंडा गांव के स्व रामबरत बिंद के पुत्र रामबदन बिंद के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि वो मछली पकड़ने के लिए गंगा में गया था जहां डूबने से उसकी मौत हुई है। पुलिस को हमलोग सूचना दे कर घटनास्थल पर बुलाये थे वही लोग शव को बाहर निकाला है।