ताजपुर: हरपुर भिंडी गांव के रहने वाले 4 लोगों को पुलिस ने मारपीट के मामले में न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर किया गिरफ्तार
ताजपुर थाने की पुलिस ने हरपुर भिंडी वार्ड 4 के रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों को मारपीट मामले में जिला न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चारों लोगों के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।