घना कोहरा छाने से जनपद में ट्रेन घंटों विलंबित रहीं। वहीं हाईवे पर दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन भी रेंगते नजर आए। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ठंड में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। घना कोहरा छाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।