बांका: आगामी वर्ष में बांका जंक्शन होगा हाईटेक, अमृत भारत योजना के तहत जंक्शन पर कार्य जारी
Banka, Banka | Dec 1, 2025 नये साल में बांका जंक्शन पर यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी। इसको लेकर अमृत भारत योजना के तहत कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। प्रबंधक के द्वारा सोमवार की दोपहर 12 बजे बतया कि बांका जंक्शन का जीर्णोद्धार कार्य दो चरण में किया जा रहा है। कुल 17 करोड़ की लागत से से बांका जंक्शन को हाइटेक बनाया जा रहा है।