हरिहरगंज प्रखंड से सटे बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत कुटुंबा थाना क्षेत्र के डिहरी गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 8 मार्च 2026 को 9वें दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक युगेश सिंह ने की।