सहारनपुर: पुलिस ने कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नई पहल की, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य किए
शीतकाल में घने कोहरे के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। यातायात सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से सीओ सदर प्रिया यादव के निर्देशन में गन्ना व अन्य कृषि उपज लादकर चलने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इससे रात के समय और कोहरे की स्थिति में इन वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी।