जगमंडल अंजनिया परिक्षेत्र के खर्राझर बीट में काष्ठ लाभांश योजना के तहत नाला निर्माण कार्य में वन विभाग द्वारा जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा है। शनिवार 4 बजे काम जारी रहा। मजदूरों से कार्य करवाए जाने की बजाय मशीनों का उपयोग होने से रोजगार संकट उत्पन्न हो गया है। परिक्षेत्र जगमंडल अंजनिया की डीएफओ प्रीता एसएम ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।