खगड़िया: कासिमपुर के युवक का खोया मोबाइल हुआ बरामद, पुलिस ने सौंपा
मुफ्फसिल पुलिस ने कासिमपुर के रणवीर कुमार के खोए मोबाइल को बरामद करते हुए धारक को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों रणवीर कुमार ने अपने मोबाइल खोने की शिकायत थाने को आवेदन देकर किया। इसके बाद तकनीकी आधार पर किए गए जांच के बाद मोबाइल बरामद किया गया। मोबाइल बरामद करने के बाद धारक को सौंप दिया गया।