बरेली: शहर में 'ऑपरेशन मांझा': चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस का अभियान, दुकानों पर छापेमारी, सीओ फर्स्ट आशुतोष शिवम एक्शन में
योगी सरकार के सख्त निर्देशों पर बरेली में चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। थाना कोतवाली क्षेत्र में सीओ सिटी फर्स्ट आशुतोष शिवम के नेतृत्व में पतंग व मांझा कारोबारियों की दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान प्रतिबंधित चाइनीज मांझा नहीं मिला। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में बिक्री या इस्तेमाल पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।