एलेनाबाद: शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन अमीरचंद मेहता ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शहर में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन अमीरचंद मेहता ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का शुभारंभ शहीद उधम सिंह चौक से हुआ। दोपहर 3 बजे के दौरान यह जानकारी देते हुए भाजपा के सह मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य शहरवासियों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।