पुलिस ने बुधवार शाम पांच बजे जारी प्रेस नोट में खुलासा किया कि बमनावर गांव के पास 25 अक्टूबर को स्लीपर बस में लगी आग का कारण बस में रखी गई अवैध ज्वलनशील सामग्री थी। पुलिस ने बस से दो छोटे गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनमें से एक फट चुका था। इस मामले में बस चालक, मालिक और एक अन्य चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।