झांसी: झांसी में अलविदा जुमे पर उमड़ा अकीदतमंदों का जन सैलाब, मुल्क में अमन-चैन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ
Jhansi, Jhansi | Mar 13, 2026 रमजान के आखिरी जुमे यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज मदीना मस्जिद मरकज सुन्नत वल जमात में अकीदत और रूहानी माहौल में अदा की गई। मुफ्ती मोहम्मद अमान सिद्दीकी मंजरी की इमामत में सैकड़ों नमाजियों ने सजदे में सिर झुकाकर देश की तरक्की, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ मांगी।