मंझनपुर: हिनौता के रहने वाले दुष्कर्म के अभियुक्त को दिलाई गई आजीवन कारवास की सजा, व 10 हजार लगाया गया अर्थदंड
कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता के रहने वाले दुष्कर्म के अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कौशांबी न्यायालय द्वारा अभियुक्त को सजा सुनाई गई है वहीं अभियुक्त पर ₹10000 का अर्थ दंड भी लगाया गया है सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया है।