बहराइच: बहराइच पहुंचेंगे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष बुधवार को निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष आज रात्रि 9 बजे बहराइच पहुंचेंगे। जिला सूचना अधिकारी ने मंगलवार शाम को बताया कि बुधवार को निरीक्षण भवन में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालमणि कुमार उर्फ लाल बाबू जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में योजनाओं को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।