बूंदी: अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पांच महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा
Bundi, Bundi | Jun 26, 2025 पुलिस ने शहर के तहसील रोड पर एक मकान में अनैतिक गतिविधियों की लगातार मिल रही सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने वहां स्थित मकान पर दबिश देकर 4 युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है. साथ ही मौके से 5 महिलाओं को भी डिटेन कर सखी सेंटर भेजा गया है. पुलिस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. इलाके के इस मकान पर पहले भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।