कोडरमा: नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर प्रेक्षक ने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
नगरपालिका आम चुनाव-2026 के सफल संचालन को लेकर कोडरमा के तीनों नगर निकाय के प्रेक्षकों ने आज को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री ऋतुराज सहित जिले के सभी तीनों नगर निकाय के निर्वाची पदाधिकारी, विभिन्न कोषांगों के वरीय/ नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन की अबतक की तैयारियों की समीक्षा की।