भितरवार: कल्याणी अंडर ब्रिज पर ट्रक फंसा, यातायात बाधित, पुलिस ने खुलवाया जाम
भितरवार क्षेत्र में कल्याणी गांव के पास बने रेलवे अंडर ब्रिज पर आज एक ट्रक फस गया। मार्ग पर यातायात जाम हो गया। ट्रक माल लेकर अंडर ब्रिज से गुजर रहा था। अंडर ब्रिज की ऊंचाई कम और ट्रक अधिक ऊंचा होने के कारण वह फस गया। घटना के बाद अंडर ब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।