कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 में बीती रात करीब 11 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जल्के से गिट्टी लोड कर तेज रफ्तार में जा रहा एक हाईवा गुरसिया क्षेत्र के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जाकर पलट गया। घटना के समय हालात इतने गंभीर हो गए कि हाईवा सीधे गोस्वामी होटल की ओर बढ़ता नजर आया.